100 Most Beautiful Faces 2025 : साल 2025 के लिए ‘100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेज’ की जारी लिस्ट में पहला स्थान दक्षिण कोरिया के के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की सिंगर रोजे को जबकि अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीँ इस लिस्ट में भारत की भी 3 महिलाएं शामिल हैं। बता दे कि यह लिस्ट अमेरिकन संस्था टीसी कैलेंडर ने जारी की है। इस लिस्ट में हर साल 1 लाख से ज्यादा महिला सेलेब्रिटीज में से सिर्फ 100 चेहरों को उनकी सुंदरता ही नहीं, बल्कि शालीनता, जुनून और गंभीरता जैसे गुणों को ध्यान में रखकर चुना जाता है।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर के-पॉप ग्रुप बेबी मॉन्स्टर की थाई सिंगर फरीता, ब्लैकपिंक की जीसू 11वें, लिसा 22वें और जेनी 46वें स्थान पर रहीं। गौरतलब है कि इस लिस्ट में के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक के कई मेंबर शामिल हैं। जबकि हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया को 23वां, मार्गोट रॉबी को 83वां, इंटरनेशनल सिंगर सबरीना कारपेंटर 91वें और दुआ लीपा 100वें स्थान पर रहीं।
भारत से इस लिस्ट में पिछले 3 साल से लगातार अपनी जगह बना रही मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने 55वां स्थान हासिल किया है। वहीँ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 67वां स्थान और अभिनेत्री पूजा हेगड़े को 81वां स्थान मिला है।

