Battle of Galwan Teaser : टीजर में सलमान की स्माइल पर ट्रोलिंग, तहसीन पूनावाला ने बचाव किया

Battle of Galwan Teaser: Salman's smile in the teaser sparks trolling, Tahseen Poonawalla defends him
Battle of Galwan Teaser: Salman's smile in the teaser sparks trolling, Tahseen Poonawalla defends him

Battle of Galwan Teaser: अगले साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान ने कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाई है। अपूर्व लाखिया निर्देशित इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। बता दे कि फिल्म के टीजर में सलमान खान के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिली जो कई लोगों के समझ से बाहर थी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुस्कान को लेकर कई सवाल उठाया है। ऐसे में पॉलिटिकल एनालिस्ट और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “जो लोग बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान की हल्की सी मुस्कान के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वे बात समझ नहीं रहे हैं। वह कैजुअल नहीं है। वह शांत स्वभाव है। वह शांत आक्रामकता है। यह एक ऐसे सैनिक का लुक है जो समझता है कि वह किस चीज में जा रहा है और दुश्मन के ठीक सामने होने पर भी घबराने से मना कर देता है। जब कोई सैनिक युद्ध के मैदान में कदम रखता है तो सिर्फ दो ही नतीजे होते हैं- या तो वह जीतता है और अपने देश की रक्षा करता है या वह इसके लिए खुद को कुर्बान कर देता है। एक सैनिक के लिए… दोनों ही जीत हैं।”

Capture 4

उन्होंने आगे लिखा कि “और टीजर उन लाइनों से उस सोच को साफ करता है- ‘

जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना…

आज नहीं तो फिर कभी। मौत से क्या डरना, उसे तो आना ही है।

वह मुस्कान कमजोरी नहीं है। वह स्वीकार करना है। वह हिम्मत है। अगर फिल्म यही टोन बनाए रखती है, तो इसमें बहुत ज्यादा पोटेंशियल है।”