PG Owner’s Brutality: सिक्योरिटी मनी मांगने पर पीजी संचालिका ने छात्रा को पीटा

A woman in a red jacket is seen arguing with and hitting a young student near the reception area of a PG or hostel, captured in a viral video clip.
Viral video shows a woman, reported to be a PG operator, repeatedly hitting a young student during a dispute over security money. The incident occurred inside the PG’s reception area
  • PG Owner’s Brutality : नोएडा सेक्टर-62 स्थित राज होम्स पीजी की घटना
  •  छात्रा के साथी ने बाहर खड़े होकर घटना का वीडियो बनाया

नोएडा। नोएडा–ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालकों की दबंगई आए दिन सामने आती रहती है। ताज़ा मामला सेक्टर-62 स्थित राज होम्स पीजी का है, जहां रहने वाली एक छात्रा को पीजी छोड़ने के बाद अपनी सिक्योरिटी मनी मांगना महंगा पड़ गया। पैसे लौटाने के बजाय पीजी संचालिका ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। पीजी के बाहर खड़े छात्रा के साथी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Read More:  दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: Al Falah University के फाउंडर जवाद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार

सिक्योरिटी मनी लौटाने में अक्सर टालमटोल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों छात्र अध्ययन के लिए विभिन्न कॉलेजों में आते हैं। ज्यादातर छात्र कॉलेज हॉस्टल के साथ-साथ निजी पीजी में भी रहते हैं। यहां उनसे सिक्योरिटी मनी ली जाती है, जिसे नियमों के अनुसार पीजी छोड़ने पर लौटाना अनिवार्य होता है।

कई कॉलेज प्रबंधन और पीजी संचालक समय पर सिक्योरिटी मनी नहीं लौटाते, और कई मामलों में विवाद तक हो जाते हैं। नोएडा में राज होम्स पीजी में भी छात्रा के साथ ऐसा ही हुआ, जहां सिक्‍योरिटी मनी का पैसा मांगने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई।

Read More: Upaidara Flyover Accident : रात भर शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, जाने पूरा मामला