IND vs SA ODI 2025 : 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में दो दिग्गज और महत्वपूर्ण खिलाडियों के ना खेलने की खबर ने क्रिकेट प्रेमियों के दिल तोड़ दिए है। जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी जल्द ही शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हो सकती है, फ़िलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जानी वाली ODI मैच से उन्हें आराम दिया गया है। सितंबर में दुबई में एशिया कप टी-20 के दौरान जांघ में चोट लगने के बाद भी हार्दिक पाकिस्तान के विरुद्ध फाइनल में नहीं खेल पाए थे।
इतना ही नहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आगामी तीन मैच की सीरीज के लिए टीम में जगह न देने की बात सामने आई है । BCCI के अनुसार इस समय हार्दिक अपनी जांघ की चोट से उबर रहे हैं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेल में वापसी के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालाँकि अभी सीधे 50 ओवर के मैच खेलना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता। ऐसे में टी-20 विश्व कप तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम और हार्दिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
सूत्रों की माने तो हार्दिक पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे और उसके बाद ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इनका खेलना संभव हो सकता है। अगले वर्ष आईपीएल के बाद सीनियर खिलाड़ियों का ध्यान 2027 के वनडे विश्व कप चक्र पर केंद्रित रहेगा ।

