आबकारी विभाग ने दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
GREATER NOIDA। शराब की एक दुकान पर एक बार में मोटे मुनाफे की लालच ने दो शराब विक्रेता को जेल पहुंचा दिया। दनकौर क्षेत्र में शराब की एक दुकान पर महंगी शराब की बोतलों में पानी मिलाकर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान टीम ने पानी मिली कई महंगी बोतलें बरामद कीं, साथ ही विभाग ने मौके से पानी मिली हुई शराब की बोतल के साथ ही पानी व अन्य चीजें भी बरामद की हैं।
जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 एव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -7 की संयुक्त टीम ने दनकौर नंबर -2 (झाझर बस स्टैंड) कंपोजिट दुकान के निरीक्षण के दौरान अपमिश्रित 12 वाइट् एंड ब्लू (750ml), 1 मैजिक मूवमेंट ग्रेन वोडका (750ml) फॉर सेल इन यूपी, लगभग 1 लीटर अपमिश्रित शराब, 1 लीटर पानी की बोतल बरामद की। टीम ने विक्रेता रोमी बघेल और अरुण सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
Read More: Bhind Crime- भिंड में ब्लैकमेल का मामला: महिला से लाखों की ठगी, आरोपी फरार

