Modi-Putin Bilateral Meeting : रूस के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Modi-Putin bilateral meeting: The two countries signed an MoU to enhance cooperation in the port and shipping sectors.
Modi-Putin bilateral meeting: The two countries signed an MoU to enhance cooperation in the port and shipping sectors.

Modi-Putin Bilateral Meeting : अपने भारत के दूसरे दिन के दौरे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के बाद PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली में जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट दिया, हालाँकि इससे पहले भारत और रूस ने हेल्थ, फ़ूड सेफ़्टी सेक्टर में सहयोग के लिए सहमति जताई।

सूत्रों के अनुसार इसी दौरान दोनों देशों ने पोर्ट और शिपिंग सेक्टर में सहयोग के लिए MoU पर साइन किए, साथ ही अपनी इकॉनमी के स्ट्रेटेजिक एरिया में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब हमारे द्विपक्षीय रिश्ते कई ऐतिहासिक पड़ावों से गुजर रहे हैं। भारत-रूस की दोस्ती पिछले आठ दशकों से पोल स्टार की तरह पक्की रही है।

पीएम ने कहा कि भारत-रूस के रिश्ते आपसी सम्मान और गहरे भरोसे पर टिके हैं। दोनों देशों के ये रिश्ते हमेशा समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हमने भारत-रूस के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए सहयोग के सभी क्षेत्र पर चर्चा की।