Dehradun News : देहरादून के जंगलों में युवक का शव मिलने से सनसनी मची, पोस्टमार्टम से खुलेंगे कई रहस्य

Dehradun News: Sensation grips Dehradun after a young man's body is found in the forests; post-mortem examination will reveal many secrets.
Dehradun News: Sensation grips Dehradun after a young man's body is found in the forests; post-mortem examination will reveal many secrets.

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में कल का दिन दहशत भरा रहा। रायपुर स्थित लाडपुर तिराहा के निकट युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने का मामला सामने आया। सूचना पर रायपुर थाने से पुलिस टीम लाडपुर के जंगल में पहुंची। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से नशे के इंजेक्शन, स्मैक व स्मैक का सेवन करने में इस्तेमाल सिल्वर फायल पेपर पुलिस ने बरामद किया, हालाँकि मृत्यु के स्पष्ट कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

मामले की जानकारी के बारे में बताते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि लाडपुर तिराहा रायपुर के सामने वन विभाग की भूमि में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी गुरुवार दोपहर उन्हें मिली, जिसके बाद रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आगे बताया कि तक़रीबन 20-22 वर्षीय एक युवक का शव और नशीले इंजेक्शन, स्मैक व स्मैक का सेवन करने में इस्तेमाल सिल्वर फायल जंगल में पड़े हुए थे।

पुलिस ने देर ने करते हुए फारेंसिक टीम को घटनास्थल बुलवाया जिसके बाद वहां की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई। माथापच्ची के बाद मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय क्षितिज उर्फ ध्रुव रावत निवासी नकरौंदा मोड़ हर्रावाला, उम्र वर्ष के रूप में की गयी है, हालाँकि मौत का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है।