Greater Noida में निर्माणाधीन भवन ढहने से चार मजदूरों की मौत, दो घायल

Greater Noida
Greater Noida

Greater Noida। थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला हुकम सिंह में बुधवार को निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। तीसरी मंजिल की शटरिंग हटाते समय अचानक पूरा लेंटर भरभराकर ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। दो घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया।

घायल मजदूर

  • दानिश पुत्र आशिक (21), निवासी शेखपुरा, थाना पिसावा, अलीगढ़

  • फरदीन पुत्र सरफराज (18), निवासी रावलपट्टी नई बस्ती, थाना जेवर
    (दोनों उपचार के बाद डिस्चार्ज)

मृतक मजदूर

  • जीशान पुत्र जाहिद (22)

  • शाकिर पुत्र सरफराज (38)

  • कामिल पुत्र सरफराज (20), निवासी रावलपट्टी नई बस्ती, थाना जेवर

  • नदीम पुत्र निजामुद्दीन (25), निवासी कालछिना, मोदीनगर, गाजियाबाद (उपचार के दौरान मृत्यु)

निर्माणकर्ता पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका को देखते हुए निर्माणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।