ग्रेटर नोएडा। नशे के खिलाफ अभियान में Gautam Buddha Nagar पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 846.3091 किलोग्राम नशीले पदार्थों का विधिक प्रक्रिया के तहत विनष्टीकरण कराया। इनकी बाजार मूल्य लगभग ₹4,29,30,470 आंकी गई है।
यह कार्रवाई डीसीपी नारकोटिक्स शैव्या गोयल के पर्यवेक्षण में तथा एसीपी क्राइम उमेश यादव और एसीपी लाइन्स राकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में अधिकृत एजेंसी के माध्यम से की गई।
149 मामलों से बरामद ड्रग्स का निस्तारण
कमिश्नरेट के 7 थानों में दर्ज कुल 149 अभियोगों में जब्त नशे के माल को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए पदार्थों में शामिल हैं—
-
842.866 किग्रा गांजा (मूल्य: ₹4,21,43,300)
-
510 ग्राम डोडा (मूल्य: ₹7,650)
-
2.925 किग्रा चरस (मूल्य: ₹7,31,250)
-
8.27 मिली एमडीएमए (मूल्य: ₹8,270)
-
100 डायजापाम टैबलेट (मूल्य: ₹40,000)
थानों के अनुसार नष्ट ड्रग्स की मात्रा
-
थाना एक्सप्रेस-वे: 6 अभियोग | 5.510 किग्रा गांजा
-
थाना बादलपुर: 19 अभियोग | 11.390 किग्रा गांजा + 510 ग्राम डोडा
-
थाना सेक्टर-49: 72 अभियोग | 28.810 किग्रा गांजा, 2.925 किग्रा चरस, 8.27 मि.ली. एमडीएमए, 100 डायजापाम टैबलेट
-
थाना सेक्टर-58: 1 अभियोग | 761 किग्रा गांजा
-
थाना सेक्टर-142: 2 अभियोग | 2.850 किग्रा गांजा
-
थाना ईकोटेक-III: 4 अभियोग | 5.698 किग्रा गांजा
-
थाना बीटा-2: 45 अभियोग | 27.608 किग्रा गांजा
नशामुक्त समाज की दिशा में कदम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। नशे के अवैध व्यापार को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

