Purvanchal Expressway Accident : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वैगन आर और ब्रीजा कार इतनी तेज़ भिड़ंत हुयी कि दुर्घटना में एक कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी वैगन आर कार में तेज रफ्तार से आती हुयी ब्रीजा कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी।
जिस वक़्त ये हादसा हुआ वैगन आर कार में सवार कुछ लोग बाहर खड़े थे, जबकि कुछ अंदर बैठे थे। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वैगन आर अपनी जगह से करीबन दो सौ मीटर दूर जाकर रुकी और उसमें आग लग गई। इस हादसे में वैगन आर में सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं ब्रीजा कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं।
सूत्रों की माने तो यह हादसा सुबेहा थाना के रतौली ढीह पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 51.6 पर हुआ। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगाें ने घायलों को कार से बाहर निकाला और इसकी सुचना पुलिस को दी, हालाँकि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हाे पायी है, जबकि घायलों का सीएचसी हैदरगढ़ में उपचार चल रहा है।

