Dhurandhar Box Office Collection : फिल्म ‘धुरंधर’ रुकने का नाम नहीं ले रही है। अगर इसकी कमाई की बात करें तो रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने वीकएंड पर ही नहीं, बल्कि वीक डेज पर भी अपना जादू बरक़रार रखा है। बता दे कि इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आकड़ा आसानी से पार कर लिया है।
सैकनिल्क की माने तो फिल्म धुरंधर ने बुधवार को शुरुवात करते हुए 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है, शाम और रात के शो की कमाई इसमें अभी नहीं जोड़ी गयी है। वहीँ फिल्म ने मंगलवार को 27 करोड़ रुपये की कमाई थी। जबकि इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है और फिल्म अपने छठे दिन कुल 168.32 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई है।
आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे उम्दा कलाकार नजर आए, दूसरी तरफ फिल्म में अक्षय खन्ना अपने दमदार नेगेटिव रोल के लिए काफी चर्चा में हैं।

