DGP Video Scandal : कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है। इन वीडियो में डीजीपी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे है। हालाँकि रामचंद्र ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रामचंद्र कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से मिलने गए थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से मनगढ़ंत है और ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। रामचंद्र राव राज्य के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) थे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिसमे वो अपने कार्यालय में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह वर्दी पहने हुए अपनी कुर्सी पर बैठकर महिला के साथ आपत्तिजनक आचरण करते दिखाई दे रहे हैं, तो एक अन्य वीडियो में वह सूट पहने हुए हैं और उनके कक्ष में भारतीय ध्वज तिरंगा एवं पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह साफ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार ये सभी वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए हैं, जो कि क़रीबन एक साल पुराने हैं। ये सभी वीडियो फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जाने से पहले के बताए जा रहे हैं। बता दे कि रामचंद्र राव जेल में बंद रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या को मार्च 2025 में सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रान्या पर आरोप है कि उन्होंने पिता के पद का फायदा उठाकर प्रोटोकॉल का गलत फायदा उठाया है।

