IMD Alert : यूपी से हिमाचल तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा मौसम अलर्ट

IMD alert: Weather to worsen from Uttar Pradesh to Himachal Pradesh, IMD issues major weather alert
IMD alert: Weather to worsen from Uttar Pradesh to Himachal Pradesh, IMD issues major weather alert

IMD Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 22 से 25 जनवरी के बीच यूपी, हिमाचल समेत 9 राज्यों में तेज बारिश होने की सम्भवना है, जिसके चलते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में एक बार फिर कमी देखी जा सकती है, वहीँ कई इलाकों में तेज आंधी चलने की भी सम्भवना है। मौसम विभाग की माने तो 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक 20, 21 और 23 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और ल‌द्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। फिलहाल राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे का व्यापक असर देखा जा रहा है। 20 जनवरी 2026 को सुबह 5:50 बजे देश के कई हवाई अड्डों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई है, जिससे हवाई परिचालन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।