AFG vs WI T20 : अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त

AFG vs WI T20: Afghanistan defeated West Indies by 38 runs, taking a 1-0 lead in the T20 series
AFG vs WI T20: Afghanistan defeated West Indies by 38 runs, taking a 1-0 lead in the T20 series

AFG vs WI T20 : टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने वाला है, वहीँ ठीक इससे पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की। 19 जनवरी 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राशिद खान की कप्तानी में अफगान टीम के बल्लेबाजों व गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 19 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने से अफगानिस्तान पर दबाव जरूर बना, मगर इब्राहिम जादरान और दरविश रसूली ने पारी को संभालते हुए, 162 रन की शानदार साझेदारी की। इब्राहिम जादरान ने 56 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए, जबकि दरविश रसूली ने 59 गेंदों में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। अफगानिस्तान ने अंतिम पांच ओवरों में 53 रन बटोरकर स्कोर को 181/3 तक पहुंचा दिया।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही और पहले ही ओवर में कप्तान ब्रैंडन किंग को मुजीब उर रहमान ने बोल्ड कर बड़ी सफलता हासिल की। वेस्टइंडीज की ओर से चार बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने वाली बड़ी पारी नहीं खेल सका। अफगानिस्तान की ओर से जियाउर रहमान शरीफी ने 3 विकेट झटके, जबकि मुजीब उर रहमान, राशिद खान और नूर अहमद को दो-दो सफलता मिली। अंततः वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य से 38 रन पीछे रह गई और अफगानिस्तान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।