Happy Birthday Randeep Hooda : आज रणदीप हूडा अपना जन्मदिन मना रहे है, उनका जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। मानसून वेडिंग से उन्होंने अपना करियर शुरू किया और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फ़िल्में की, जिनमे जिस्म 2, मर्डर 3 और साहब बीवी और गैंगस्टर जैसी फ़िल्में शामिल है। रणदीप को फिल्म के किरदार के हिसाब से बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाना जाता है। वैसे तो रणदीप की अमूमन सभी फ़िल्में बेहतरीन और देखने वाली है, मगर उनके करियर की कुछ बेहतरीन फ़िल्में आपको बता रहे है, अगर आप भी रणदीप के फैंस है तो इन फिल्मो को एक बार जरूर देखे :-
Once Upon a Time in Mumbaai
वैसे तो ये फिल्म इमरान हाशमी और अजय देवगन की वजह से जानी जाती है, मगर रणदीप के ACP Agnel Wilson के किरदार ने दोनों को बराबर की टक्कर दी और ये ही वो फिल्म थी जिसके बाद रणवीर को एक नयी पहचान मिली।

Murder 3
2011 में आई द हिडन फेस के हिंदी रीमेक मर्डर 3, जिसका निर्देशन विशेष भट्ट ने किया था। रणदीव की ये फिल्म बेहद रोमांचक है और थ्रिलर पसंद करने वालों को पसंद आएगी

Highway
रणदीप और आलिया भट्ट स्टारर हाईवे ने रणदीव के करियर को एक नयी पहचान दिलाई और उन्हें घर घर में फेमस कर दिया। मनबीर भाटी के उनके किरदार को सबने खूब प्यार दिया और सराहा।

Sarbjit
अगर रणदीप की फिल्मो की बात की जाए और सरबजीत की बात न हो, ऐसा मुमकिन नहीं है। इस फिल्म में एक्टिंग के मामले में वो ऐश्वर्या राइ बच्चन पर भी भारी पड़े थे। इसके अलावा इस फिल्म को उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाना जाता है।

CAT
ये फिल्म नहीं है, बल्कि एक वेब सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। गुरनाम सिंह के किरदार में रणदीप ने ऐसा गर्दा उड़ाया कि हर कोई दंग रह गया।


