Rain & Snow Alert : मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से एक बार फिर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लौटने वाली है, साथ में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के साथ साथ मैदानों में बारिश और तेज हवाओं के चलने की पूरी सम्भवना है। IMD के अनुसार 21 जनवरी की रात से एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 22 जनवरी से उत्तर भारत में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के भीतर 6 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है, वहीँ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे के बाद पहाड़ों में शीतलहर बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित कैलाश और केदारनाथ में तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई जगहों पर झरने जम गए हैं।
मैदानी इलाकों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते 22-24 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश से प्रदूषण में कमी आएगी, लेकिन इसके बाद उत्तर-पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाएं तापमान में फिर गिरावट ला सकती हैं।

