Chomu Violence : चौमू में धार्मिक स्थल के पास पत्थर हटाने को लेकर हिंसा, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Chomu violence: Violence erupts in Chomu over the removal of stones near a religious site; internet services suspended for 24 hours.
Chomu violence: Violence erupts in Chomu over the removal of stones near a religious site; internet services suspended for 24 hours.

Chomu Violence : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू में धार्मिक स्थल के पास पड़े पत्थरों को हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच अचानक हिंसा भड़क उठी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की, मगर भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पथरबाज़ी में कई पुलिस वाले घायल हो गए है। जिसके बाद चौमू में 26 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे से 27 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

आधी रात के करीब चौमू में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थर को हटाने को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए जयपुर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धार्मिक स्थल के पास करीब 45 सालों से सड़क किनारे पत्थर पड़े थे। चौमू में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए इन पत्थरों को यहां से हटाने का काम चल रहा है, इसी के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन ने इस घटना से जुड़े समुदाय के प्रतिनिधियों से बात भी की थी। इस मामले में आपसी सहमति के बाद ही प्रशासन ने इलाके में इन पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया था।

चौमू के इस इलाके में पत्थर हटाने का काम भी पूरा हो गया था। लेकिन जैसे ही यहां रेलिंग लगाने का काम शुरू किया गया, तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के इसी विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया।