Glimpses of Christmas Celebrations : मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, शेयर किया क्रिसमस पोस्ट

Glimpses of Christmas celebrations: Katrina Kaif's first Instagram post after becoming a mother, shares Christmas post
Glimpses of Christmas celebrations: Katrina Kaif's first Instagram post after becoming a mother, shares Christmas post

Glimpses of Christmas Celebrations : शादी के बाद से भले ही कैटरीना कैफ लाइमलाइट से दूर रह रही हो, मगर किसी खास मौकों पर वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना नहीं भूलती हैं। ऐसे में उन्होंने क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जहाँ इस साल कैटरीना कैफ पहली बार मां बनी हैं, वहीँ ये उनका अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहला क्रिसमस है। तस्वीर में देखे तो इस सेलिब्रेशन को कैफ और कौशल परिवार ने मिलकर सेलिब्रेट किया।

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस के अलावा उनके भाई, पति विक्की कौशल और देवर सनी कौशल मौजूद हैं।

katrinakaif 20251225 224715 1576998839

इस तस्वीर में आप देख सकते है कि कैटरीना को छोड़कर सभी ने सैंटा कैप लगाई हुयी है। इस फैमिली फोटो को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, “सभी को प्यार, खुशी और शांति… यह एक बहुत ही शानदार क्रिसमस है।”