असम 13 Nov 2025 : जहाँ एक तरफ दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला मानकर जांच एजेंसियां जगह-जगह छापेमारी कर रही है, ताकि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके इरादों को विफल किया जा सके। वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली धमाके को लेकर असम में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने इस मामले में लिखा कि दिल्ली विस्फोटों के बाद आपत्तिजनक सोशल-मीडिया पोस्ट के संबंध में, पूरे असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कल की गई 6 गिरफ्तारियों के अलावा, रात भर में रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फोरिद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरोज अहमद, पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर, शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा) को गिरफ्तार किया है। रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजई), तस्लीम अहमद (कामरूप), अब्दुर रोहिम मोल्ला बप्पी हुसैन (दक्षिण सलमारा) से गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के निर्देश के कुछ घंटों बाद हुई, उन्होंने कहा था, “दिल्ली ब्लास्ट के बाद फेसबुक पर कुछ लोगों ने हमले का समर्थन करने वाले इमोजी और मैसेज पोस्ट किए। यह आतंकवाद को बढ़ावा देना है। हम उनकी पहचान कर रहे हैं और अगर असम के हैं तो गिरफ्तार करेंगे।”
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी को सभी ऐसे अकाउंट्स की जांच और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकी घटनाओं का महिमामंडन करने वालों पर सख्त एक्शन होगा। असम सरकार ने स्पष्ट कर दिया है क राज्य में राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

