पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया गया

पोर्ट ब्लेयर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बुधवार को पोर्ट ब्लेयर स्थित वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया। हवाई अड्डा निदेशक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करना था। यादव ने को बताया, “यह एक दिवसीय समारोह था, जो उत्कृष्ट यात्री सेवा, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामाजिक कल्याण के प्रति वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने बताया कि ‘यात्री सेवा दिवस’ यात्रियों की सुविधाओं और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए समर्पित कई कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया, “हमने टर्मिनल व आसपास के क्षेत्रों में कई तरह की गतिविधियां और कार्यक्रम किए थे।

हवाई अड्डे पर आने वाले पर्यटकों का स्वागत भारत की समृद्ध आतिथ्य संस्कृति के रूप में गुलदस्ता देकर और पारंपरिक ‘टीका’ लगाकर किया गया। हवाई अड्डे के परिसर में हरियाली और स्वास्थ्यवर्धक माहौल बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।”

Read More: नासा के आर्टेमिस-II मिशन से जुड़ा डॉ. अपराजिता सिंह (पूजा) का नाम – ज्ञान, मेहनत और जुनून से अंतरिक्ष तक पहुंची सफलता की कहानी