Maryland Murder Case : अमेरिका में भारतीय मूल की युवती निकिता की हत्या, आरोपी अर्जुन शर्मा पर गंभीर धाराएं

Maryland murder case: Indian-origin woman Nikita murdered in the US, accused Arjun Sharma faces serious charges
Maryland murder case: Indian-origin woman Nikita murdered in the US, accused Arjun Sharma faces serious charges

Maryland Murder Case : अमेरिका के मैरीलैंड में भारतीय मूल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला के रूप में हुयी है। मृतिका के शरीर पर चाकुओं के निशान पाए गए थे। बता दे कि 2 जनवरी को निकिता के पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अर्जुन ने बताया कि उसने आखिरी बार निकिता को नए साल की शाम को मैरीलैंड शहर में स्थित अपने अपार्टमेंट में देखा था। इसके बाद अर्जुन शर्मा भारत आ गया, वहीं, 3 जनवरी को निकिता का शव उसी के घर से बरामद किया गया। इस मामले में अमेरिकी पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 7 बजे के बाद अर्जुन ने निकिता की हत्या कर दी थी। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ फर्स्ट और सेकेंड डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया है।

अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “भारतीय दूतावास निकिता के परिवार के संपर्क में है। हम उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर हम मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं।”

Capture 1

सूत्रों के अनुसार फरवरी 2025 से निकिता मैरीलैंड कोलंबिया स्थित व्हेदा हेल्थ में डेटा एंड स्ट्रैटजी में एनालिस्ट थी और बहुत कम समय में निकिता की शानदार परफॉर्मेंस के लिए उसे ऑल इन अवॉर्ड से नवाजा गया था। लिंक्डइन पर भी निकिता की प्रोफाइल थी जिस पर उसने इस उपलब्धि के बारे में लिखा, “यह खिताब मुझे मेरी जिम्मेदारियों और उद्देश्यों की याद दिलाता रहेगा। मैं भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हूं। इसी तरक्की के साथ मैं 2026 में कदम रखने वाली हूं।”

हालाँकि इस कंपनी से जुड़ने से पहले निकिता टेक्निकल एडवाइजर के रूप में काम कर चुकी थी। जून 2022 से मई 2023 के बीच वो मैरीलैंड विश्वविद्यालय का हिस्सा रही हैं। निकिता ने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (KIMS) अस्पताल में क्लीनिकल फार्मासिस्ट के तौर पर इंटर्नशिप भी की है और लगभग 2 साल तक क्लीनिकल डेटा स्पेशलिस्ट रही थीं।