Shubman Gill News: शुभमन गिल को मिल सकते हैं और ज्यादा अधिकार, टेस्ट कप्तान ने बीसीसीआई से की ये मांग

Shubman Gill News: दक्षिण अफ्रीका के हाथों 0-2 से मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) टेस्ट टीम को मजबूत करने के लिए और अधिक अधिकार संभालने को तैयार हैं। पंजाब के इस बल्लेबाज ने मई 2025 में रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम की कमान संभाली थी। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिल टीम के लिए अपने दृष्टिकोण को और अधिक स्पष्टता से प्रस्तुत कर रहे हैं और उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) को एक नई नीति लागू करने की सिफारिश भी कर दी है।

ये भी पढ़ें- WPL 2026 News: डब्ल्यूपीएल 2026 के बाद भारतीय महिला टीम को मिलेगा नया कोच, देखें रिपोर्ट

Shubman Gill News: टेस्ट कप्तान के रूप में गिल को मिलेगी अधिक शक्तियां

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि गिल ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला में उतरने से पहले अधिक तैयारी की आवश्यकता है। भारतीय कप्तान ने सुझाव दिया कि टीम को प्रत्येक टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिवसीय लाल गेंद के शिविर आयोजित करने चाहिए ताकि तैयारी में कोई कमी न रहे।

बीबीसी सूत्र ने कहा कि, “गिल ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम को टेस्ट श्रृंखला में उतरने से पहले बेहतर तैयारी की आवश्यकता है। इस सत्र के कार्यक्रम में कुछ समस्या थी जिसके कारण टीम को तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। गिल ने बोर्ड को सुझाव दिया कि टेस्ट सीरीज से पहले 15 दिवसीय रेड बॉल कैंप आयोजित करना ज्यादा बेहतर रहेगा।”

गिल की कप्तानी में पहला असाइनमेंट लगभग सफल रहा, क्योंकि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के कड़े मुकाबलों में 2-2 का ड्रॉ खेला। इसके बाद भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन साल का अंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के साथ निराशाजनक रहा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि गिल कप्तान के रूप में अधिक दृढ़ निश्चय दिखा रहे हैं और बताया कि रोहित शर्मा के जाने के बाद टीम को इसी की जरूरत थी।

सूत्र ने आगे कहा कि, “गिल अब दृढ़ निश्चय दिखा रहे हैं। वह चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के सामने अपना दृष्टिकोण अधिक स्पष्टता से रख रहे हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि रोहित शर्मा के बाद एक मजबूत कप्तान की जरूरत है। टेस्ट और वनडे टीमें गिल की हैं। उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जरूरी है।”