नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेले में इस बार देशभक्ति और धर्म पर केंद्रित पुस्तकें खूब बिक रही हैं। प्रभात प्रकाशन के डायरेक्टर प्रभात कुमार और पीयूष कुमार ने बताया कि विश्व पुस्तक मेले के आखिरी दिन 18 जनवरी को प्रभात प्रकाशन ने पुस्तक प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर प्रस्तुत किया है, जिसके अंतर्गत 10 पुस्तकें खरीदने पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
शनिवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर पहुंचे और उन्होंने मिलिंद प्रभाकर सबनीस द्वारा संकलित और संपादित बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लोकप्रिय कृति ‘वंदे मातरम्’ भी खरीदी।
प्रभात कुमार ने बताया कि उनके स्टॉल पर आ रहे लोग देशभक्ति विषयक पुस्तकों पर विशेष रूचि दिखा रहे हैं। इस विषय पर प्रभात प्रकाशन ने बड़ी संख्या में रूचिकर और ज्ञानवर्धनक पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिन्हें पाठकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

