सचिन जैन की नई किताब का विमोचन, कैलाश सत्यार्थी की बेस्टसेलर पर चर्चा!

नई दिल्ली : भारत मंडपम हाल नंबर 5 के प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर लेखक सचिन कुमार जैन की नई पुस्तक भारत में सामाजिक नागरिक पहल का ऐतिहासिक सफरनामा का विमोचन हुआ। संपादक पूजा सिंह, लेखक सचिन जैन, निदेशक प्रभात कुमार और पीयूष कुमार उपस्थित रहे। जैन की पुस्तक नागरिक आंदोलनों के सफर को दर्शाती है, जो समाज को प्रेरित करती है। प्रभात प्रकाशन ने साहित्यिक जागरूकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम साहित्य और समाज को जोड़ने वाला मील का पत्थर साबित हुआ।

इसके अलावा नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी की बेस्टसेलर पुस्तकों—सपनों की उड़ान, आजाद बचपन की ओर, बदलाव के बोल, सभ्यता का संकट और समाधान—पर गहन चर्चा हुई। इन किताबों ने बाल अधिकार, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला। प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी आए l