Thailand Floods : बाढ़ की मार झेल रहे दक्षिणी थाईलैंड में मरने वालों की संख्या तक़रीबन 145 पहुँच गयी है। थाईलैंड के आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग ने अनुसार पिछले दिनों भारी बारिश के कारण 12 दक्षिणी प्रांतों में उत्पन्न बाढ़ से 1.2 मिलियन से अधिक घर और 3.6 मिलियन लोगों की ज़िन्दगी प्रभावित हुयी हैं।
सोंगखला में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक
बैंकॉक में एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने बताया कि बाढ़ के कारण देश के आठ प्रांतों में 145 लोगों अपने जान गवा चुके है, जबकि सबसे अधिक जाने सोंगखला प्रांत में गयी है, जहाँ मरने वालों की संख्या 110 तक पहुँच गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोंगखला प्रांत में मरने वालों की संख्या में रुकने का नाम नहीं ले रही है।

