Spain Rail Disaster : स्पेन के अंडालूसिया में बड़ा रेल हादसा, हादसे में 21 की मौत व 73 घायल

Spain Rail Disaster: A major train accident occurred in Andalusia, Spain, resulting in 21 deaths and 73 injuries
Spain Rail Disaster: A major train accident occurred in Andalusia, Spain, resulting in 21 deaths and 73 injuries

Spain Rail Disaster : रविवार को दक्षिणी स्पेन में हुए ट्रैन हादसे में तक़रीबन 21 लोग मारे गए, जबकि 73 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ट्रेन उल्टी दिशा में ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ। स्पेन की रेल संस्था ADIF ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस हादसा की जानकारी दी, उन्होंने लिखा मलागा और मैड्रिड के बीच शाम की ट्रेन पटरी से उतर गई और मैड्रिड से हुएलवा जा रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

ADIF ने आगे बताया कि स्पेन के कॉर्डोबा में एडम्यूज स्टेशन के पास शाम 5:40 बजे GMT यानि कि IST के हिसाब से रात 11:10 बजे हुई। इर्यो 6189 मालागा-से-मैड्रिड ट्रेन एडम्यूज में पटरी से उतर गई और पास वाली पटरी पर चली गई। बगल वाली पटरी पर जो ट्रेन थी वह मैड्रिड से हुएल्वा जाने वाली ट्रेन थी और वह भी पटरी से उतर गई थी। हादसे के चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड सर्विस बाधित हो गई है। इस बीच, मैड्रिड, टोलेडो, स्यूदाद रियल और पुएर्टोल्लानो के बीच कमर्शियल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

अंडालूसिया इमरजेंसी सर्विसेज ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच रही हैं।