Sector-150 Basement Accident : पानी से भरे बेसमेंट में कार समेत डूबने से इंजीनियर की मौत, बिल्डरों पर मुकदमा

Sector-150 basement accident: Engineer dies after his car sinks in a waterlogged basement; builders face legal action
Sector-150 basement accident: Engineer dies after his car sinks in a waterlogged basement; builders face legal action

Sector-150 Basement Accident : रविवार को नालेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-150 टी प्वाइंट के पास बेसमेंट में भरे पानी में कार समेत डूबने से इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में दो बिल्डर कंपनी एमजे विशटाउन व लोटस ग्रीन खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिल्डर्स के खिलाफ बीएनएस की धारा-105 (गैर इरादतन हत्या), 106 (1) (किसी व्यक्ति के द्वारा की लापरवाही या जल्दबाजी से किसी की मौत, धारा-125 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने) की धाराएं लगाई हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियर युवराज मेहता की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात बेसमेंट मेें भरा पानी कड़ाके की सर्दी की वजह से काफी ठंडा हो चूका था। ऐसे में ठंडे पानी में भीगने के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती गई। दो घंटे तक वह पानी के बीच में खड़ी कार पर खुद को बचाए जाने की उम्मीद लगाए रहा। ऐसे में घबराहट के चलते कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी।

युवराज मेहता की मौत को लेकर आसपास के रहने वाले आक्रोषित हैं। रविवार को भी घटना स्थल पर सुबह से शाम तक भीड़ जुटी रही। हर कोई आने-जाने वाला रुक कर सिस्टम को कोसते दिखा। हर जुबां पर एक ही बात थी कि दो घंटे युवक कार पर मदद की गुहार लगाता रहा।