The Epstein Files : किंग चार्ल्स के भाई Prince Andrew को पुलिस ने हिरासत में लिया, जन्मदिन के दिन गिरफ्तारी

Epstein Files: King Charles' brother Prince Andrew detained by police, arrested on his birthday
Epstein Files: King Charles' brother Prince Andrew detained by police, arrested on his birthday

The Epstein Files : एपस्टीन फाइल मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जिसके चलते इसमें नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के राजा King Charles III के छोटे भाई और ड्यूक ऑफ यॉर्क Prince Andrew को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में कथित अनियमितताओं के संदेह में की गई है। गौरतलब है कि आज प्रिंस एंड्रयू का 66वां जन्मदिन है और इसी दिन उनकी गिरफ्तारी हुई।

Thames Valley Police ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि 60 वर्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह कार्रवाई प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तारी की गई और अब विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां उन रिपोर्टों की भी पड़ताल कर रही हैं जिनमें दावा किया गया है कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने वर्ष 2010 में यौन अपराधी Jeffrey Epstein को कुछ ट्रेड रिपोर्ट भेजी थीं।

गुरुवार सुबह पुलिस सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके आवास पर पहुंची थी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनके घर के बाहर कई पुलिस वाहनों को देखा गया, जिसके बाद पुलिस के बयान से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।