Communal Violence in Nepal : एक बार फिर नेपाल में हिंसा भड़क गयी है। भारतीय सीमा से लगे हुए नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में भड़की हिंसा को देखते हुए पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीँ भारत-नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है। धनुषा जिले में मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई है। हिंसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।
दूसरी तरफ पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है। दक्षिणी नेपाल में सीमा से आवाजाही रोकने के लिए भारतीय सीमा भी सील कर दी गई है।
नेपाल पुलिस ने बताया कि धनुषा के सखुवा मारान इलाके में कुछ लोगों ने मिलकर मस्जिद में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके जवाब में हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले बयान सामने आए। सोशल मीडिया से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

