Travis Head’s Historic Innings : एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ट्रेविस हेड का बल्ला जमकर चला। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर की 12वा शतक लगाया। हेड ने 40वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 105 गेंद पर 17 चौको के साथ शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। ये उनकी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहली टेस्ट सेंचुरी रही। इतना ही नहीं, ट्रेविस हेड ने एशेज में सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है।
ट्रेविस हेड दुनिया के ऐसे पांचवें क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने टेस्ट सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के 7 अलग-अलग वेन्यू पर लगाए । उनसे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉग और ओपनर्स जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर ने ये उपलब्धि हासिल की है।
हेड, जिन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 अक्तूबर 2018 को पाकिस्तान के खिलाफ किया था, वह अपना 65वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने पिछले चार टेस्ट मैचों में एडिलेड ओवल में 4 शतकीय पारी खेली। हेड ने गाबा के मैदान पर भी दो शतक लगाए और कैनबरा के मैनुका ओवल, होबार्ड, पर्थ के ऑप्ट्स, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके नाम 1-1 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

