Bomb Blasts in Dhaka : शेख हसीना के खिलाफ ICT के फैसले से पहले ढाका में बम धमाका

Bomb Blasts in Dhaka: Bomb blast in Dhaka before ICT verdict against Sheikh Hasina
Bomb Blasts in Dhaka: Bomb blast in Dhaka before ICT verdict against Sheikh Hasina

Bomb Blasts in Dhaka : ढाका : सूत्रों के अनुसार बीते रविवार को ढाका में कई जगहों पर बम धमाके हुए जिसकी पुष्टि वहां की स्थानीय पुलिस ने की है। आज का दिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए काफी खास है क्योकि उनपर लगे आरोपों पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) का फैसला आना है।

बता दे कि उन पर बाग्लादेश में पिछले साल हुई हिंसा के दौरान छात्रो के खिलाफ अमानवीय एक्शन लेने का आरोप लगा, हालाँकि उन्होंने इन आरोपों को पूर्णरूप से ख़ारिज कर दिया था ।

एक तरफ जहाँ रविवार को ढाका में हुए बम धमाको में अभी तक किसी प्रकार के जानमाल की हानि की जानकारी नहीं मिली है, तो दूसरी तरफ शेख हसीना ने एक ऑडियो मैसेज जारी करते हुए लोगों से आंदोलन और तेज करने की अपील की है। इतना ही नही, शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थकों ने बांग्लादेश में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी है।

बांग्लादेश का माहौल देखते हुए देश में हिंसा भड़कने के डर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिए है।

शेख हसीना के बेटे और सलाहकार सजीब वाजेद ने मीडिया से कहा कि अगर उनकी पार्टी से बैन नहीं हटाया गया तो आवामी लीग के समर्थक फरवरी में होने वाले आम चुनाव में गहरा असर डालेंगे।विरोध-प्रदर्शन आगे चालकर भारी हिंसा में भी बदल सकता है।