Next Chief Minister of Bihar : बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम सामने आने के बाद जहाँ से जग ज़ाहिर हो चूका है कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की बनने जा रही है, वहीँ सवाल ये भी आता है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जायेगा ? दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 22 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और आज या कल तक यह खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। इस पर काम किया जा रहा है। चिराग के इस बयां के बाद साफ़ पता चलता है कि बिहार की एनडीए सरकार 22 नवंबर 2025 को समाप्त होने वाले वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल से पहले नए प्रशासन के विवरण पर काम कर रहे हैं।
किसकी कितनी सीट मिली : इस बार के चुनाव में एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। चुनाव के परिणामों से पता चलता है कि भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे आगे रही, उसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं, वही राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को केवल 35 सीटें ही मिलीं। राजद ने 25, कांग्रेस ने 6, भाकपा (माले) (एल) ने 2, भारतीय समावेशी पार्टी ने 1 और माकपा ने 1 सीट जीती, वहीँ प्रशांत किशोर की जनसुराज खाता खोलने में नाकाम रही।
सूत्रों की माने तो सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य कैबिनेट की बैठक कर सकते है, जहाँ वो नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। राजनितिक गलियारे में ये भी अटकले है कि बुधवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो जायेगा।
जानकारी के अनुसार, नई सरकार में BJP से 15-16 मंत्री जबकि JDU के करीब 14 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं, तो लोक जनशक्ति पार्टी (R) ने 19 सीटें जीती हैं, ऐसे में उसे तीन मंत्री पद मिल सकते हैं। वहीं जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) जिसने 5 सीटों में जीत दर्ज की है और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिसे 4 सीटें मिली, इन दोनों पार्टियों को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

