Nagabandham Movie Teaser : महेश बाबू ने मूवी का टीजर लॉन्च किया, बिना डायलॉग के भी छाया टीजर

Nagabandham Movie Teaser: Mahesh Babu launches the teaser of the movie, teaser goes viral even without dialogues
Nagabandham Movie Teaser: Mahesh Babu launches the teaser of the movie, teaser goes viral even without dialogues

Nagabandham Movie Teaser : निर्देशक अभिषेक नामा ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी आगामी माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में विराट कर्णा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दे कि सुपरस्टार महेश बाबू ने खुद इस फिल्म के टीज़र को लॉन्च किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि बिना किसी संवाद के भी यह टीज़र अपनी दमदार विजुअल स्टोरीटेलिंग से दर्शकों का उत्साह बनाये रखता है।

टीज़र अपने पहले ही दृश्य से भव्य सिनेमाई अनुभव का एहसास कराती है। सिनेमैटोग्राफर सुंदर राजन एस ने बारीकी से रोमांचक दृश्यों को कैमरे में कैद किया है, जबकि हाई-एंड वीएफएक्स फिल्म के स्केल को और विशाल बनाते हैं।

टीज़र में विराट कर्णा मगरमच्छ के साथ लड़ते दिखाई देते है, जबकि टीज़र की शुरुवात में भगवान शिव के रूप में उनकी एंट्री खास आकर्षक है।उनका इंटेंस लुक और जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन इस बात का संकेत देता है कि यह उनके करियर की सबसे यादगार प्रस्तुतियों में से एक हो सकती है।

फिल्म में उनके अलावा नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।