Nagabandham Actress : एक तरफ जहाँ आगामी फिल्म ‘नागबंधम’ के टीज़र ने लोगों का ध्यान खींचने का काम किया है तो मोशन पोस्टर में नज़र आ रही नायिका के देशी लुक ने भी काफी चर्चा बटोरी थी। बता दे कि फिल्म के मोशन पोस्टर में नज़र आयी नायिका का नाम नाभा नतेश है।

आई-स्मार्ट ब्यूटी के नाम से प्रसिद्ध नाभा ने अपने करियर की शुरुवात कन्नड़ फिल्मों से की थी, मगर बाद में उन्होंने तेलगु फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख दिया और प्रसद्धि पाई। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार के साथ की। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने आई टी में इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की।

इसी साल नाभा की एक और फिल्म रिलीज हो रही है जिसका नाम “स्वंयम्भू” है, जिसका ट्रेलर भी अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है।

फिल्म आई-स्मार्ट शंकर में नाभा के किरदार का नाम चांदनी था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और तभी से इन्हे आई-स्मार्ट ब्यूटी के नाम से जाना जाने लगा।

इनकी कुछ प्रसिद्ध नितिन के साथ Maestro, रवि तेजा के साथ Disco Raja, राम के साथ iSmart Shankar और साईं तेज के साथ Solo Brathuke So Better है।

आये दिन नाभा नतेश सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है






