DDA Housing Scheme 2026: अगर दिल्ली में अपना घर खरीदना आपकी 2026 की सबसे बड़ी प्लानिंग में शामिल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मकर संक्रांति के मौके पर अपनी बहुप्रतीक्षित DDA प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 लॉन्च कर दी है। इस स्कीम के तहत राजधानी के चुनिंदा और विकसित इलाकों में कुल 582 फ्लैट्स और प्रॉपर्टीज़ को ई-ऑक्शन के ज़रिए पेश किया गया है। खास बात यह है कि इस बार ₹10 लाख से शुरू होकर करोड़ों तक के विकल्प मौजूद हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों को अपना घर खरीदने का मौका मिल सके।
हर वर्ग के लिए घर, सिर्फ लग्ज़री तक सीमित नहीं
DDA की इस नई हाउसिंग स्कीम को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसमें हाई इनकम ग्रुप (HIG) से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS/Janata) तक सभी को शामिल किया गया है। यानी अगर आपका बजट सीमित है या आप प्रीमियम लोकेशन में लग्ज़री फ्लैट लेना चाहते हैं—दोनों ही स्थितियों में यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लोकेशन, साइज और कीमत—तीनों स्तर पर खरीदारों के पास कई विकल्प दिए गए हैं।
किन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट और कितनी होगी कीमत?
DDA ने दिल्ली के कई प्रमुख और रिहायशी इलाकों को इस स्कीम में शामिल किया है:
-
HIG फ्लैट्स: जसोला जैसे पॉश इलाके में 15 HIG फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.14 करोड़ रखी गई है।
-
SFS फ्लैट्स: वसंत कुंज, द्वारका और रोहिणी जैसे लोकप्रिय इलाकों में SFS फ्लैट्स की कीमत ₹99 लाख से ₹1.21 करोड़ के बीच है।
-
MIG फ्लैट्स: दिलशाद गार्डन और जहांगीरपुरी में ₹53 लाख से ₹1.45 करोड़ तक के विकल्प मौजूद हैं।
-
LIG फ्लैट्स: विकासपुरी और पश्चिम विहार में LIG फ्लैट्स ₹24 लाख से ₹1.23 करोड़ के दायरे में रखे गए हैं।
-
Janata / EWS फ्लैट्स: सबसे किफायती सेगमेंट में ₹10 लाख से ₹55 लाख तक में घर खरीदने का मौका दिया गया है।
पहली बार: पार्किंग के लिए भी ई-ऑक्शन
इस बार DDA ने एक नया और अहम कदम उठाया है। फ्लैट्स के साथ-साथ कार और स्कूटर पार्किंग (गैराज) भी ई-ऑक्शन के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है।
अशोक विहार, माल रोड, रोहिणी और पीतमपुरा जैसे इलाकों में पार्किंग की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
-
रिज़र्व प्राइस: ₹3 लाख से ₹15 लाख
यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो अपने वाहन के लिए सुरक्षित और स्थायी पार्किंग चाहते हैं।
आवेदन और ई-ऑक्शन की पूरी प्रक्रिया
इस स्कीम में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी:
-
रजिस्ट्रेशन फीस: ₹2,500 (नॉन-रिफंडेबल)
-
EMD (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट):
-
HIG: ₹15 लाख
-
MIG / SFS: ₹10 लाख
-
LIG / Janata: ₹2 लाख
-
कार गैराज: ₹1 लाख
-
स्कूटर गैराज: ₹50,000
-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है।
ज़रूरी तारीखें जो याद रखना जरूरी है
-
पंजीकरण की आखिरी तारीख: 13 फरवरी 2026
-
दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
-
डेमो ई-ऑक्शन सेशन: 20 से 22 फरवरी 2026
-
मुख्य ई-ऑक्शन: 23 से 27 फरवरी 2026
इच्छुक खरीदार DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और डिजिटल बोली के जरिए दिल्ली में अपने घर का सपना साकार कर सकते हैं। अगर आप 2026 में राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

