अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, नवले ब्रिज पर मची अफरातफरी

Uncontrolled container truck crushes several vehicles, causing chaos on Navle Bridge
Uncontrolled container truck crushes several vehicles, causing chaos on Navle Bridge

पुणे 13 Nov 2025 : पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने नवले ब्रिज पर कई अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने और भयानक रूप उस वक़्त ले लिया जब वहां मौजूद दो से तीन भारी वाहनों ने आग पकड़ ली। इस मामले की जानकारी देते हुए पुणे सिटी पुलिस जोन 3 के डीसीपी संभाजी कदम ने बताया कि हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है।

सूत्रों की माने तो इससे पहले बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे नासिक शहर में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमे एक SUV का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा नासिक के सेंट्रल बस स्टैंड (CBS) इलाके में हुआ, जो शहर के बीचोंबीच है। छह दोस्त नासिक नगर निगम मुख्यालय (राजीव गांधी भवन) से द्वारका इलाके की ओर जा रहे थे। सभी लोग गंगापुर रोड के एक होटल में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। वहीँ SUV चला रहे सुदाम सोनवणे ने अनुसार रास्ते में अचानक गाड़ी का टायर फटने से वाहन ने डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट पोल और एक पेड़ से टक्कर खाई और कई बार पलटी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।