नोएडा 12 Nov 2025 : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के निठारी गांव में साल 2005-2006 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमे बच्चों और महिलाओं के गायब होने और बाद में उनके कंकालों और शरीर के अवशेषों के बरामद होने से पूरे देश में दहशत का माहौल बन गया था। आरोपी पकडे गए और उन पर केस भी चले, इतने लम्बे समय तक चले इस केस में आज बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को रिहाई दे दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कोली की रिहाई के समय उनकी अधिवक्ता भी जेल में मौजूद थी और जेल से कोली उनके साथ कार में जेल परिसर से रवाना हुए, हालाँकि उसने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। बता दे कि हाल ही में निठारी कांड से जुड़े अंतिम यानी 13वें केस में भी सुरेंद्र कोली को दोषमुक्त करार दिया था, जिसके बाद अदालत ने क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई करते हुए उसकी सजा रद्द कर तत्काल रिहाई का आदेश दिए थे।
सुरेंद्र कोली पिछले साल 8 सितंबर 2024 से लुक्सर जेल में था। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उसकी रिहाई का आदेश दिया, जिसके बाद बुधवार को उसे जेल से बाहर कर दिया गया। इस रिहाई के साथ निठारी कांड का लंबा कानूनी सफर खत्म हो गया।

