भाजपा सांसद कंगना रनौत की कानूनी परेशानी बढ़ सकती है, जाने पूरा मामला

BJP MP Kangana Ranaut's legal troubles may increase, know the full story
BJP MP Kangana Ranaut's legal troubles may increase, know the full story

आगरा 12 Nov 2025 : भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नज़र आ रही हैं। दरअसल हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना ने दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर की टिप्पणी की थी, जिसके बाद आगरा के अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने कंगना की टिप्पणी से भावनाएं आहत होने और देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।

इस मामले में निचली अदालत द्वारा वाद को पोषणीय न मानते हुए निरस्त कर दी थी, जिसके बाद अधिवक्ता ने रिवीजन याचिका प्रस्तुत की थी। इतना ही नहीं वादी ने अदालत के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए बिना पुलिस रिपोर्ट के फैसला दिए जाने पर आपत्ति जताई थी।

मगर अब स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में आगरा के अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज वाद में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है क्युकी न्यायालय ने वादी अधिवक्ता द्वारा दायर रिवीजन याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब देखना ये है कि कंगना की मुश्किले बढती है या नहीं और वो इसका सामना कैसे करती है ।