मुंबई 12 Nov 2025 : बॉलीवुड के हीरो न० 1 गोविंदा की अचानक से तबीयत खराब होने के चलते उन्हें आनन-फानन मेंअस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों की माने तो गोविंदा बीती रात यानि कि मंगलवार को अपने घर में बेहोश हो गए थे, तुरंत ही उनके डॉक्टर से संपर्क कर गोविंदा को कुछ दवाइयां दी गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मीडिया से बात करते हुए गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने कहा, “डॉक्टर से बात करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात को 1 बजे अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती किया गया है।”
गोविंदा के कुछ टेस्ट भी करवाए गए, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकि है। इसकी जानकारी भी बिंदल ने दी, उन्होंने कहा, “गोविंदा के कई टेस्ट किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” बिंदल ने गोविंदा की सेहत स जुड़ी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है।

