IPL 2026 : अबू धाबी की मेज़बानी में आईपीएल 2026 की नीलामी की तैयारियाँ शुरू

IPL 2026 Preparations begin for the IPL 2026 auction to be hosted by Abu Dhabi
IPL 2026 Preparations begin for the IPL 2026 auction to be hosted by Abu Dhabi

नयी दिल्ली 11 Nov 2025 : 2026 में आईपीएल यानि कि इंडियन प्रीमियर लीग का नया सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते अभी से क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह नज़र आ रहा है। पीटीआई के अनुसार अगले महीने की 15 और 16 दिसंबर से आईपीएल-2026 के लिए नीलामी शुरू हो सकती है। वहीँ भारतीय फैन्स को जानकार अफ़सोस होगा कि इस बार भी नीलामी भारत में नहीं, अबू धाबी में होगी।

बता दे कि ये लगातार तीसरी साल होगा जब आईपीएल नीलामी भारत से बाहर होगी। वहीँ अभी  तक इस मामले में बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। ऐसे में इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि बीसीसीआई के बयान के बाद ही होगी। बीसीसीआई इसे लेकर कब आधिकारिक एलान करता है, ये भी देखना अभी बाकि है ।