मुंबई 11 Nov 2025 : सोमवार शाम से 89 वर्षीय धर्मेंद्र के निधन की खबरों से सोशल मीडिया भर गया। खबर इस कदर वायरल हुयी कि कई बड़े नेताओं और अभिनेताओं ने भी बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। जब लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दी । वहीँ उनकी बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”
दूसरी तरफ हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरों को नकारते हुए अपनी नाराजगी ज़ाहिर की, उन्होंने लिखा “जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।”
सूत्रों की माने तो बीते सोमवार धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं। सनी देओल की टीम ने मंगलवार को धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर नया अपडेट दिया है।

