तुर्की 11 Nov 2025 : सूत्रों के अनुसार मंगलवार को तुर्की वायुसेना का एक C-130 सैन्य मालवाहक विमान अजरबैजान से उड़ान भरने के बाद जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में 20 सैन्यकर्मी भी सवार थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। हालाँकि अभी तक किसी प्रकार के हताहत की खबर सामने नहीं आयी है।
इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे तुर्की समाचार आउटलेट्स ने जारी किया है । इस वीडियो में आप देख सकते है कि विमान पहाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले सफेद धुएं की एक लकीर छोड़ते हुए नीचे की ओर गिर रहा है। स्थानीय मीडिया ने संख्या का उल्लेख किए बिना बताया कि विमान में तुर्की और अज़ेरी दोनों सैन्यकर्मी सवार थे।
वहीँ राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस मामले में दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “ईश्वर की इच्छा से, हम इस दुर्घटना से न्यूनतम कठिनाई के साथ उबरेंगे। ईश्वर हमारे शहीदों की आत्मा को शांति दे, और हम अपनी प्रार्थनाओं के माध्यम से उनके साथ हैं।” बता दे कि एर्दोगन के कार्यालय ने हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

