लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार विस्फोट से हड़कंप, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

Car explosion near Red Fort Metro station creates panic, suspect captured on CCTV

नई दिल्ली 11 Nov 2025 : बीती शाम दिल्लीवासियों के लिए दहशत भरा रहा। सोमवार शाम लाल किले के पास उच्च तीव्रता वाला  विस्फोट हुआ, जिसमे 8 लोगो की मौत जबकि कई घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये धमाका सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास एक ह्युंडई i20 कार में हुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी , जिसके फलस्वरूप एक संदिग्ध की कार को पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश और बाहर निकलते हुए दिखाने वाला सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांच टीम अब दरियागंज की ओर रूट ट्रेस करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप्स की जांच कर रहे हैं, जिनमे घटनास्थल के पास के टोल प्लाजा का फुटेज भी शामिल है।

दिल्ली पुलिस ने धमाके के सिलसिले में अवैध गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जबकि कोतवाली थाने में UAPA की धारा 16 और 18 तथा विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली सीपी और स्पेशल ब्रांच इंचार्ज भी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं और सभी पहलुओं पर गहन जांच करेंगे। नतीजे जनता के सामने रखे जाएंगे।”

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक धीमी गति से चल रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी थी। धमाके के कारण आसपास की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।