फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 12 बैग आरडीएक्स बरामद हुआ, इलाके में हड़कंप मचा

12 bags of RDX recovered from a doctor's house in Faridabad, creating panic in the area.
12 bags of RDX recovered from a doctor's house in Faridabad, creating panic in the area.

फरीदाबाद 10 Nov 2025 : आज हरियाणा के फरीदाबाद में ऐसा मंजर देखने को मिला कि पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के धौज में एक डॉक्टर के घर से 12 बैग में आरडीएक्स बरामद किया गया। आरडीएक्स के अलावा 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एके-56 भी बरामद की गई। स्थानीय लोगो को जब इस बात कि जानकारी मिली तो पुरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील को जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आरोपी डॉक्टर की निशानदेही पर उसके आवास पर छापा मार 12 बैग आरडीएक्स, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-56 राइफल बरामद किया।