बिहार में नट समुदाय के करीब एक दर्जन घरों में आग लगाई गयी, प्रतिबंधित मांस बना कारण

Nearly a dozen houses of the Nat community were set on fire in Bihar, the reason being banned meat
Nearly a dozen houses of the Nat community were set on fire in Bihar, the reason being banned meat.

लालगंज 08 Nov 2025 : शनिवार दोपहर संदिग्ध व प्रतिबंधित मांस बेचने का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए नट समुदाय के करीब एक दर्जन घरों में आग लगा दी। बता दे कि ये घटना लालगंज थाना क्षेत्र की रिखर पंचायत अंतर्गत चकमुबारक गांव में घटित हुयी। सूत्रों की माने तो कई घर इस घटना में पूरी तरह जलकर राख हो गए , जबकि करीबन पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है ।

सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गौरतलब है कि ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि गांव में संदिग्ध व प्रतिबंधित मांस की तस्करी की जा रही है। बाइक से बोरे में मांस लेकर जा रहे एक व्यक्ति से जब स्थानीय लोगों ने पूछताछ की, तो वह बाइक छोड़कर वहां से नौ दो गयारह हो गया।

परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने आस पास तलाशी करनी शुरू कर दी, तभी नट समुदाय के कुछ घरों के पीछे बोरे में भरा मांस बरामद हुआ। पूछने पर जब कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो भीड़ उग्र हो गई और हंगामा करने लगी।