पटना 08 Nov 25 : शनिवार को सीतामढ़ी और बेतिया में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर राजद और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोला । विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अपने बच्चों को मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक बनाना चाहते हैं, लेकिन आपके बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं। बिहार इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जंगलराज का मतलब पिस्तौल, क्रूरता, भ्रष्टाचार और दुश्मनी है। एनडीए जहां युवाओं को कंप्यूटर और खेल उपकरण मुहैया करा रहा है, वहीं राजद कथित तौर पर उन्हें पिस्तौल देने की बात कर रहा है।
वहीँ दूसरी तरफ दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बाद पटना में प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अजय राय ने नितीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में खुलेआम शराब बेची जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिस राज्य ने शराबबंदी कानून बनाया लागू किया, उसी राज्य में इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने गया में शराब बिक्री का एक वीडियो भी साझा किया।

