IITF-2025: नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इस साल का 44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2025) 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले की थीम होगी – “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”।
इस आयोजन में भारत की संस्कृति, औद्योगिक प्रगति और व्यापारिक विकास की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि टिकट दरों में इस साल भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
पहले पांच दिन केवल व्यापारियों के लिए
मेले के पहले पांच दिन (14 से 18 नवंबर) सिर्फ व्यापारिक दर्शकों के लिए आरक्षित होंगे। इन दिनों प्रति व्यक्ति टिकट 500 रुपये और बच्चों का टिकट 200 रुपये होगा।
19 नवंबर से आम लोगों के लिए प्रवेश रहेगा। सामान्य दिनों में टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 80 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये तय की गई है। वहीं सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में यह दर क्रमशः 150 और 60 रुपये होगी।
Read More: किशोरों के लिए सहमति से यौन संबंध की वैधानिक आयु पर न्यायालय 12 नवंबर को सुनवाई करेगा
सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्यों की झलक
हॉल नंबर 1, 2 और 5 के पास बने खुले मंचों पर रोजाना सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी सुनिश्चित हो चुकी है। यहां आगंतुकों को राज्यों की परंपरा, खानपान और प्रगति की विविधता देखने का अवसर मिलेगा। विदेशों की बुकिंग भी जारी है, हालांकि यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पाकिस्तान इस बार मेले में शामिल नहीं होगा।
किस हॉल में क्या मिलेगा
-
हॉल 1 (भूतल): पार्टनर व फोकस राज्य, विदेशी मंडप, केंद्र सरकार/मंत्रालय व विभाग।
-
हॉल 2 (भूतल): पार्टनर राज्य और सरकारी विभाग।
-
हॉल 3, 4, 5 (भूतल): केंद्र सरकार, मंत्रालय, कमोडिटी बोर्ड, पीएसयू और बैंक।
-
हॉल 1 (प्रथम तल): निजी प्रतिभागी, एमएसएमई, गृह सज्जा, गुड लिविंग व मल्टी प्रोडक्ट।
-
हॉल 2 से 5 (प्रथम तल): राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, मंत्रालय और सार्वजनिक उपक्रम।
-
हॉल 6: मंत्रालय और सरकारी विभाग।
-
हॉल 9-10: केंद्र सरकार व मंत्रालय।
-
हॉल 11: इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, टिकाऊ वस्तुएं, जूते, वस्त्र, घड़ियां आदि।
-
हॉल 12: खाद्य व पेय पदार्थ, मसाले, कृषि उत्पाद, फर्नीचर और स्टार्टअप।
-
हॉल 12A: स्टार्टअप और मल्टी प्रोडक्ट।
-
हॉल 14 (भूतल): कॉस्मेटिक उत्पाद, आभूषण, मंत्रालय, पीएसयू और बैंक।
Read More: एशिया का अग्रणी सीफूड ट्रेड फेयर “आईआईएसएस-2025”, 25 सितंबर से दिल्ली में
Read More: डाक्टर संजीव कुमार का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित
Read More: बड़ों का संग जीवन को दिशा देता है – लालित्य ललित

