नेशनल डेस्क। नवरात्रि व्रत में खाया जाने वाला कुट्टू का आटा इस बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों—जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लालबाग और स्वरूप नगर—में करीब 150 से 200 लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
कैसे सामने आया मामला?
जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह करीब 6:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद अस्वस्थ हो रहे हैं। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने उस दुकानदार को घेर लिया, जिससे आटा खरीदा गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम दिल्ली के DCP ने फूड विभाग को मामले से अवगत कराया और आसपास के दुकानदारों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए।
अस्पतालों की स्थिति
बीजेआरएम अस्पताल के सीएमओ डॉ. विशेष यादव ने बताया कि उनके आपातकालीन वार्ड में अकेले 150 से अधिक लोग पहुंचे थे। सभी मरीजों की हालत स्थिर है और किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। प्राथमिक इलाज और दवाइयां देने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। डॉ. यादव ने कहा कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। फिलहाल फूड विभाग जांच कर रहा है कि आटा खराब था या उसमें मिलावट की गई थी।
Read More: एशिया का अग्रणी सीफूड ट्रेड फेयर “आईआईएसएस-2025”, 25 सितंबर से दिल्ली में
Read More: डाक्टर संजीव कुमार का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित

