National Shooting Coach Faces POCSO Case : नेशनल कोच पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, आरोपों के बाद नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज सस्पेंड

National shooting coach faces POCSO case: National coach accused of serious sexual harassment; coach Ankush Bhardwaj suspended following the allegations
National shooting coach faces POCSO case: National coach accused of serious sexual harassment; coach Ankush Bhardwaj suspended following the allegations

National Shooting Coach Faces POCSO Case : ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर एक 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले की गम्भरीता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने अंकुश भारद्वाज को पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। फ़िलहाल पुलिस ने अंकुश भारद्वाज के खिलाफ NIT फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार बीते मंगलवार यानी 6 जनवरी 2025 को 17 साल की नेशनल महिला शूटर के परिवार ने अंकुश भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई, जिसमे कहा गया है कि फिलहाल, नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान यह घटना हुई। कोच ने 17 साल की महिला शूटर को खेल के बारे में चर्चा करने के बहाने फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया। पहले कोच ने उसे होटल की लॉबी में मिलने को कहा, लेकिन फिर दबाव डालकर उसे अपने कमरे में बुला लिया और वहां उसके साथ गलत काम किया।

FIR में आगे लिखवाया गया है कि इस घटना के बारे में किसी को बताने पर कोच ने उसका करियर बर्बाद करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। जिसके बाद एथलीट सदमे की हालत में होटल से चली गई और बाद में अपने परिवार को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

एक तरफ नेशनल राइफल एसोसिएशन (NRAI) के सचिव पवन कुमार सिंह ने इस मामले में कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, कोच अंकुश भारद्वाज सस्पेंड रहेंगे और उन्हें कोई काम नहीं दिया जाएगा। तो दूसरी तरफ फरीदाबाद पुलिस के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यशपाल यादव ने इस मामले में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए, हमने होटल एडमिनिस्ट्रेशन से घटना वाले दिन के सभी CCTV कैमरा फुटेज तुरंत शेयर करने को कहा है, ताकि नाबालिग लड़की के आरोपों की पुष्टि की जा सके।