नई दिल्ली। भारत मण्डपम में 10 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेले में प्रभात प्रकाशन अलग-अलग विषयों पर कई दिलचस्प और जरूरी पुस्तकें लेकर आ रहा है। प्रभात प्रकाशन के डायरेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि इस बार पब्लिकेशन की पुस्तकों का दायरा काफी विस्तृत होगा, जिसमें उनके स्टाल पर द फिक्शनल मैन, बचपन और स्कूल की मीठी-मीठी कहानियाँ, बिंदु का दायरा, फेस रीडिंग, हंटर इज द प्री, हीलिंग थ्रू विजडम, द प्राइम्ड लाइफ, एसएससी यूपीएससी, फ्रॉम किचन काउंटर टू डिजिटल एंपायर, डिस्कंस्ट्रक्टिंग द कंस्ट्रक्शन, मोह-मोह के धागे, प्राचीन भारत का समृद्ध ज्ञान-विज्ञान, प्यार के इस खेल में, हिंदी साहित्य के विवाद-संवाद, शतवर्षीय संघ, गरदा उड़ गईल, अटल संस्मरण, गतिमान उत्तर प्रदेश, स्विंग ट्रेडिंग, मांझीनामा, असुर पुराण, न्यूज एंकरिंग, चक्र, तय करें अपना ऑर्बिट हाशिए के लोग, सियासत की दास्तान, जंजीरों में लोकतंत्र अपमानित राष्ट्र, जिंदगी का सफर, वनबंधु नरेंद्र मोदी, श्री हनुमान चालीसा, शिवयोग की राह पर, अपराजिता और द आई जैसी पुस्तकें पाठकों से रूबरू होंगी।
विश्वपुस्तक मेले में प्रभात प्रकाशन लेकर आ रहा है ज्ञानवर्धक और दिलचस्प पुस्तकों का खजाना

